फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Train carrying 1442 laborers from Narnaul railway station leaves for Bihar

नारनौल रेलवे स्टेशन से 1442 मजदूरों को लेकर ट्रेन बिहार के लिए रवाना

Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Train carrying 1442 laborers from Narnaul railway station leaves for Bihar
ट्रेन को रवाना करते करते अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : Narnol
लॉकडाउन के कारण जिले में फंसे मजदूरों को लेकर वीरवार को एक और श्रमिक एक्सप्रेस नारनौल रेलवे स्टेशन से बिहार (पूर्णिया) के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में 1442 श्रमिकों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बैठाया गया। डीसी जगदीश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने तालियां बजाकर ट्रेन को रवाना किया। विशेष ट्रेन करीब 24 घंटे बाद बिहार के पूर्णिया स्टेशन पर पहुंचेगी। इससे पहले दो ट्रेनों से मजदूरों को मध्य प्रदेश भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सुबह विभिन्न शेल्टर होम में रह रहे मजदूूरों को हरियाणा रोडवेज की बसों में स्टेशन पर पहुंचाया गया। इससे पहले सभी शेल्टर होम पर मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें खाने-पानी का सामान दिया गया। इसके बाद सभी को नारनौल रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंस के साथ सभी एक-एक कर ट्रेन में सवार हुए। इससे पहले स्टेशन पर सभी की हेल्थ विभाग की टीम ने थर्मल स्कैनिंग की और साथ ही मजदूरों को रेल टिकट उपलब्ध कराया गया। रेडक्रास की ओर से भी मास्क वितरित किए गए। साथ ही रेडक्रास ब्रिगेड द्वारा श्रमिकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। वीरवार दोपहर एक बजे के बाद फिर मिलेंगे का वादा करते हुए मजदूर ट्रेन से रवाना हुए। डीसी जगदीश शर्मा, एसपी सुलोचना गजराज, एडीसी मुनीष नागपाल, एसडीएम मनीष फोगाट, स्टेशन मास्टर मुनेश भागर्व समेत अन्य अधिकारियों ने ट्रेन को रवाना किया। एसडीएम मनीष ने बताया कि 1440 मजदूर व दो बच्चे समेत कुल 1442 लोगों को ट्रेन से बिहार भेजा गया। रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन के अधिकारी व रेलवे पुलिस के अलावा हरियाणा पुलिस के जवान प्रवासियों को इनके कोच में बैठाने की व्यवस्था में लगे हुए थे। गाड़ी में बैठने के बाद भी इन्हें सामाजिक दूरी तथा मास्क लगाए रखने की लगातार हिदायत दी जा रही थी।
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम से 332 मजदूरों को भेजा
नारनौल के सुभाष स्टेडियम स्थित शेल्टर होम में काफी बिहार के श्रमिक रुके हुए थे। सुबह 332 मजदूरों को 10 बसों से नारनौल रेलवे स्टेशन भेजा गया। यहां पर बीडीपीओ व डीएसपी समेत अन्य की देखरेख में मजदूरों की हेल्थ जांच के बाद खाना-पानी उपलब्ध कराया गया। जैसे बुधवार को उन्हें पता चला कि एक ट्रेन वीरवार को बिहार जाएगी। सभी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3229 को एमपी भेजा जा चुका है :
इससे पहले मंगलवार व बुधवार को भी एक-एक श्रमिक एक्सप्रेस नारनौल के रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के लिए जा चुकी हैं। दोनों ट्रेनों में 3229 लोगों को एमपी भेजा जा चुका है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण के कारण इन गाड़ियों में क्षमता से बहुत कम यात्रियों को भेजा जा रह है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार हर कोच को सैनिटाइज करने के बाद मजदूरों को लेकर जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed