फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traffic jam due to lack of parking in 11 Hatta markets of the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के 11 हट्टा बाजार में पार्किंग न होने से लग रहा जाम

Sun, 20 Oct 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to lack of parking in 11 Hatta markets of the city
महेंद्रगढ़। शहर के 11 हट्टा बाजार में पार्किंग नहीं होने से जाम लग जाता है। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण 500 अधिक वाहन खड़े रहते हैं। इसके कारण जाम की स्थित बन जाती है। बाजार में सामान लेने वाले अनेक लोग तो बाइक गलियों में खड़ा कर देते हैं। इसके कारण बाइक चोरी होने का खतरा बना रहता है। नगरपालिका को कम से कम शहर में तीन पार्किंग तो बनानी चाहिए। इससे लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन

जगह के अभाव में वाहनों को खड़ा कर देते हैं तो पुलिस चालान कर देती है। महेंद्रगढ़ की नगरपालिका के गठन के बावजूद भी शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग का निर्माण नहीं करवा पाई है। शहर में स्थाई पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर है। इससे शहर की सड़कें सिमटकर रह जाती हैं। 34 फीट का रास्ता 20 फीट का रह जाता है।
विज्ञापन

-----------
जब बाजार में सामान लेने के लिए जाते हैं तो 11 हट्टा बाजार में दुकानों के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदार भी किसी से कम नहीं है। अपनी दुकानों के सामने 5-5 फीट समान लगा लेते हैं। ऊपर से दुकान के सामने बाइक खड़ी कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार
----------
त्योहारी का सीजन आ रहा है। अब बाजार में काफी भीड़ होने लग गई है। साधन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-प्रदीप
-----------
नगरपालिक शहर में कम से कम तीन पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। पार्किंग बनने से लोगों को परशानी नहीं होगी। इसके साथ-साथ जाम से भी राहत मिल सके।
-चंद्रशेखर
-----------
दीपावली का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। इसे लेकर नगरपालिका अभी तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाई। दीपावली पर बाजार में इतना जाम रहता है कि बाइक भी नहीं निकल सकती।

-घनश्याम
----------
- वर्जनः
शीघ्र ही टेंडर लगाए जाएगे, इसके साथ-साथ अलग-अलग जगहों को चिह्नित करके पार्किंग बनाई जाएगी। लोगों को पार्किंग के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही जगह का चयन कर पार्किंग शुरू की जाएगी। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए नपा की ओर से अस्थाई पार्किंग का प्रबंध किया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंदगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed