फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   traffec control, soler light, reilef, narnaul city

ट्रैफिक कंट्रोल में अब नहीं छूटेंगे पसीने

Fri, 06 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
traffec control, soler light, reilef, narnaul city
ट्रैफिक कंट्रोल में नहीं छूटेंगे पसीने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के महावीर चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटों के खराब होने और बार-बार उनको बदलने की समस्या से अब निजात मिल जाएगी। नगर परिषद यहां पर सोलर ट्रैफिक लाइटें लगवा रही है। इसके बाद नप को दोहरा लाभ होगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस और लोगों को भी काफी राहत मिल जाएगी। लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है, अनुमान है कि दो-तीन दिन में इसको पूरा कर लिया जाएगा। इन लाइटों को लगाने में नप के नौ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में इस समय दो जगह महावीर चौक और होंडा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं। होंडा चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटें वहां पर कंट्रोलर न होने के कारण लगने के कुछ दिनों बाद ही खराब हो गई थी। जिसकी ओर एक दो बार ध्यान देने के बाद नप ने फिर ध्यान नहीं दिया। इसके कारण ये लाइटें दो साल से ज्यादा समय से बंद ही पड़ी हैं। वहीं दूसरी ट्रैफिक लाइट शहर के सबसे व्यस्ततम चौक महावीर चौक पर लगी हुई हैं। हालांकि यहां पर दो दिशा में लगी लाइटें फिलहाल सही प्रकार से काम कर रही हैं, मगर दो दिशा में लगी लाइटें सही प्रकार से काम नहीं कर रही थी। इनमें ग्रीन बत्ती का पता नहीं चलता था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का  सामना करना पड़ रहा है। लाइटें सही नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस के जवानों को ही ट्रैफिक संभालना पड़ रहा है। इन परेशानियों से निपटने के लिए नप ने यहां पर सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव हाल ही में पास किया था। जिसके बाद यहां पर अब सोलर लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। दो या तीन दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अक्सर रहती थी ये लाइटें खराब
महावीर चौक पर लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती थी। इन लाइटों के लिए महावीर चौक के एक कोने पर बड़ के पास कंट्रोलर लगाया हुआ है। जहां से इन लाइटों को आटोमेटिक कंट्रोल किया जाता है। यहां से भूमिगत वायर चारों कोनों पर लगी लाइटों को जाती है। मगर इस वायर में अकसर फाल्ट आ जाता था। जिससे स्ट्रीट लाइटें खराब रहती थी। कई बार टेलीफोन लाइनों और अन्य लाइनों की खुदाई के समय भी ये कट जाती थी। जिसके बाद कई-कई दिनों तक ये लाइटें ठीक नहीं होती थी। इससे लोग कई-कई दिनों तक परेशान होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटने भी लगी थी ये लाइटें
पुरानी लगी हुई ट्रैफिक लाइटें टूटने भी लगी थी। अनेक बार रात को ट्रक चालक इनकों तोड़कर जा चुके हैं। वहीं अब भी महेंद्रगढ़ रोड व सिंघाना रोड की ओर लगी लाइटें टूटी हुई थी। इसके कारण सही टाइमिंग के हिसाब से ये नहीं जल पाती  थी।
नप को भी होगा दोहरा लाभ यहां पर सोलर संचालित ट्रैफिक लाइट लग जाने से नप को दोहरा लाभ होगा। पहला यहां पर लगी पुरानी ट्रैफिक लाइटों का आने वाला बिजली बिल अब सोलर लाइट लग जाने के बाद नहीं आएगा। वहीं बार-बार पुरानी लाइटों पर मरम्मत के रूप में खर्च होने वाले लाखों रुपये भी बच जाएंगे।

खराब थी ग्रीन लाइट, होती है परेशानी
यहां पर रेवाड़ी रोड की ओर लगी ग्रीन लाइट कई दिनों से खराब पड़ी थी। जिसके कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है। सिंघाना रोड से रेवाड़ी रोड की ओर जाने वाले लोग लाल लाइट बंद होने के बाद केवल अनुमान से ही चौराहे को क्रोस करते थे। कई बार पता नहीं होने पर यहां लोग पूरी ग्रीन लाइट खत्म होने तक खड़े भी रह जाते थे।

पुरानी लाइट चली जाएंगी होंडा चौक पर
यहां पर जैसे ही नई सोलर ट्रैफिक लाइट पूरी तरह काम करने लग जाएंगी। वैसे ही पुरानी ट्रैफिक लाइटों को यहां से हटा दिया जाएगा। जिसके बाद इसके पूरे सिस्टम को होंडा चौक पर स्थापित कर दिया जाएगा। जिससे होंडा चौक पर भी ट्रैफिक लाइट हो जाएंगी तथा वहां भी ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित हो जाएगी। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।


लाइटों पर ही लगे होंगे सोलर पैनल
महावीर चौक पर लगी सोलर लाइट चारों रोडों पर लगाई जाएंगी। इन सभी सोलर लाइटों के ऊपर ही सोलर पैनल लगे होंगे। वहीं इन पर ही कंट्रोलर लगा होगा। जिसको टाइमिंग के हिसाब से सेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed