फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders congratulated the Minister of State

व्यापारियों ने राज्यमंत्री का किया अभिनंदन

Tue, 04 Oct 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traders congratulated the Minister of State
दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश - फोटो : Narnol
नारनौल। मांगे पूरी होने पर दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अनाज मंडी में सम्मान समारोह आयोजित कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव का मंगलवार को अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान ब्रजमोहन गर्ग ने कहा कि पिछली साल सरकार ने शहर में स्थित अनाज मंडी को नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में शिफ्ट कर दिया था। एसोसिएशन ने मंत्री ओमप्रकाश यादव से मिलकर एक साल पुरानी अनाज मंडी में ही अनाज खरीदने का अनुरोध किया था। राज्यमंत्री ने इस मांग को पूरा किया। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया जिसके माध्यम से व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापारियों ने मंत्री ओमप्रकाश यादव से मांग की कि नई मंडी नांगल चौधरी रोड पर जिन व्यापारियों को प्लाट दिए गए हैं उन पर ब्याज माफ किया जाए। इस पर राज्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासनकाल में व्यापारियों के लिए सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इस मौके पर भाजपा नेता शिव कुमार मेहता, अनिल चौधरी, सचिव महेश कुमार, राजीव छाबड़ा, रामजी लाल मित्तल, विजय छाबड़ा, रमेश कुमार, मदन लाल गोगिया, पुष्कर दखोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed