{"_id":"5e4054a28ebc3ee61b2d4391","slug":"tractor-troli-raice-in-sudama-won-narnol-news-rtk5414567200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक रेस में सुदामा ने मारी बाजी, सरबजीत रहे द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक रेस में सुदामा ने मारी बाजी, सरबजीत रहे द्वितीय
विज्ञापन
फुटबाल खेल मैदान में रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली बैक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दूसरे राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका के चेयरमैन सतीश जेलदार के द्वारा किया गया। जिसमें प्रतिभागी के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक में करीब 150 फीट तक ले जाकर निर्धारित किए गए स्थान पर सबसे कम समय में लगाना था। प्रतियोगिता में मांगवास निवासी सुदामा ने 13.68 सेकेंड में ट्रैक्टर ट्रॉली को निर्धारित स्थान पर लगाकर प्रथम, पंजाब के सलेमपुर निवासी सरबजीत ने 14.25 सेकेंड में ट्रैक्टर ट्रॉली को निर्धारित स्थान पर लगाकर द्वितीय और उचाना निवासी सुशील ने 15.25 तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कमेटी सदस्य कुष्ण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली बैक रेस प्रतियोगिता कनीना में नहीं हो रही थी तो सभी ट्रैक्टर चालकों ने एक राय रखी की इस तरीके का कोई आयोजन करवाया जाए। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वाले व्यक्तियों का भी मनोरंजन हो और उनकी प्रतिभा के बारे में भी पता चल सके। उसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता आयोजन करवाया गया था। नपा प्रधान सतीश जेलदार ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया।
प्रथम विजेता को मिले 11 हजार रुपये
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान संजय, नपा उपप्रधान अशोक कुमार, चंद्रभान, सुरेंद्र, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुमेर सिंह चेयरमैन उपस्थित रहे।