{"_id":"64f0709d5264c3c0b90904f3","slug":"tractor-collided-with-private-school-teacher-bike-in-narnaul-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: निजी स्कूल के शिक्षक की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, पढ़ाने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: निजी स्कूल के शिक्षक की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, पढ़ाने जा रहे थे दोनों
Thu, 31 Aug 2023 04:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 31 Aug 2023 04:21 PM IST
सार
नारनौल का सुमित कुमार भुंगारका के एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। जब स्कूल में पहुंचने से पहले ही भोजावास के पास नंगली-भुंगारका रोड पर अचानक से उनकी बाइक के सामने ट्रैक्टर ट्राली आ गई। इसकी वजह से बाइक सीधी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नारनौल में भोजावास के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीरवार दोपहर बाद नारनौल के नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार नारनौल के छोटा बड़ा तालाब निवासी अतुल यादव और पुरानी मंडी निवासी सुमित कुमार भुंगारका के एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। वह रोजाना की तरह वीरवार को भी घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल में पहुंचने से पहले ही भोजावास के पास नंगली-भुंगारका रोड पर अचानक से उनकी बाइक के सामने ट्रैक्टर ट्राली आ गई। इसकी वजह से बाइक सीधी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक चालक शिक्षक अतुल व सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने शिक्षक अतुल को मृत घोषित कर दिया, वहीं सुमित की गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतुल अविवाहित था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन