फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tractor collided with moped, wheel passed over woman, death

ट्रैक्टर ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला के ऊपर से गुजरा पहिया, मौत

Sun, 09 Oct 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tractor collided with moped, wheel passed over woman, death
नारनौल। राजस्थान के गांव ऊटोली से मोपेड पर सवार अपने गांव नांगल दर्गु जा रहे दंपती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नांगल दर्गु निवासी दीवान सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी 37 वर्षीय सरिता के साथ मोपेड पर सवार होकर राजस्थान के गांव ऊटोली से अपने घर नांगल दर्गु लौट रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह गांव भूंगारका के मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे वह साइड में और उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर का पहिया पत्नी के ऊपर चढ़ गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे राहगीरों की मदद से नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरी जगह ले जाने के लिए कह दिया। वह अपनी पत्नी को लेकर एक अन्य अस्पताल में गया, लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पीड़ित ने नांगल चौधरी पुलिस को एक शिकायत देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed