फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tops removed from woman's ears

Mahendragarh-Narnaul News: महिला के कान से निकाल लिए टॉप्स

Wed, 01 Apr 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tops removed from woman's ears
फोटो नंबर-06कानों के टॉप्स चोरी होने के बाद बिलखते हुए थाने की ओर जाती पीड़ित महिला। संवाद
नारनौल। बाजार में बुधवार को एक महिला को बहला-फुसलाकर एक महिला ने उसके कानों के टॉप्स निकाल लिए। इसकी शिकायत थाने में की गई है।
विज्ञापन

पुरानी सराय निवासी गीता देवी दोपहर में बाजार गई थीं। इसी दौरान एक महिला उनसे बातचीत करने लगी। महिला के साथ थोड़ी दूरी पर एक पुरुष मौजूद था जो घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए था। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने पर्स गीता देवी को पकड़ा दिया और कहा कि इसमें पैसे हैं, इसे संभाल कर रखे।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने मदद के भाव से पर्स पकड़ा। कुछ ही समय उनका शरीर कुछ देर के लिए सुन्न हो गया। इसी दौरान आरोपी महिला ने चालाकी से उनके कानों से टॉप्स निकाल लिए। कुछ देर बाद जब गीता देवी को होश आया और उन्होंने पर्स लौटाने के लिए महिला को ढूंढा तो वह वहां से गायब हो चुकी थी, जबकि बैग में मात्र दस रुपये थे। तभी उन्हें कानों के टॉप्स गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed