फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Top 10 students of district level essay writing competition selected at state level

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय निबंध लेखन स्पर्धा के टॉप-10 विद्यार्थियों का राज्यस्तर पर चयन

Wed, 19 Nov 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Top 10 students of district level essay writing competition selected at state level
फोटो नंबर-15विज्ञान निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते अति​थिगण। स्रोत-विभा
नारनौल। जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में 40 राजकीय एवं निजी स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ, लेखन क्षमता और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें राज्यस्तर के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय टॉप दस विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तर पर प्रथम को 10,000 रुपये, द्वितीय को 8,000 रुपये, तृतीय को 6,000 रुपये व दस विद्यार्थियों को 3,000 रुपये सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने किया। उन्होंने कहा कि निबंध लेखन विद्यार्थियों के वैचारिक विकास, ज्ञान विस्तार और अभिव्यक्ति कौशल को सशक्त बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन विनोद यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नवाचार, अनुसंधान और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, रजनीश यादव और विक्रम सिंह शामिल रहे जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रविष्टियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व लेखन कौशल को बढ़ावा देना है।

राज्यस्तर के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन
जिलास्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में शामिल हुए विद्यार्थी पलक (पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली), लविषा (यदुवंशी स्कूल नारनौल), ख्याति सिंह व साहिल यादव (आरपीएस महेंद्रगढ़), नेहा व दिव्या (श्रीकृष्ण स्कूल भुंगारका), याशिका (राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना), प्रशंसा गुप्ता (आरपीएस नारनौल), इमंदीप कौर (बीपीएस नारनौल) और योगिता (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछोद) को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed