{"_id":"68979072370a06a7200850a5","slug":"took-the-responsibility-of-protecting-the-plants-by-offering-sacrifices-in-the-havan-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119125-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हवन में आहुतियां डालकर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हवन में आहुतियां डालकर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली
Sat, 09 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-51 लघुसचिवालय के सामने डिवाइडर पर लगाए गए पौधाें को लेकर हवन करते हुए अनहद शक्ति
महेंद्रगढ़। अनहद शक्ति फाउंडेशन द्वारा पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेकर उन्हें राखी बांधी गई। देखभाल की जिम्मेदारी ली गई।
लघु सचिवालय के सामने लगाए गए पौधों को खाद, पानी देकर सुरक्षा की गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष शैलजा यादव ने परिवार के सभी साधक को पौधों की रक्षा करने की शपथ दिलवाई। इसके बाद हवन में आहुतियां डालकर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। उन्होंने कहा कि पौधे लोगों के जीवन को समृद्ध और परिदृश्य को सुंदर बनाते हैं।
हवन में यजमान की भूमिका निभाते हुए अनहद परिवार के सदस्य यशपाल शर्मा ने कहा कि पौधे हमें अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में मदद करते हैं। इस मौके पर अनहद परिवार के सक्रिय महिला सदस्य सुशीला यादव, कविता, अनीता, इंदु, शकुंतला ने पूरी निष्ठा और ऊर्जा से भाग लिया।