फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Took oath to protect environment

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई

Sun, 24 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 24 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Took oath to protect environment
फोटो नंबर-05नारनौल के पीजी कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाती प्राचार्य डा
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व जल, जंगल, जमीन और जीवों को बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस अभियान में विद्यार्थियों और आमजन को पर्यावरण प्रदूषण के खतरे के प्रति आगाह किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में महाविद्यालय में लगातार पौधरोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन साल में करीब 3000 पौधरोपण करके लगातार उनकी देखभाल की जा रही है। उपप्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. सुभाष चन्द्र और प्रोफेसर सोनू जागलान ने बताया कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। वास्तव में यदि वृक्ष नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed