{"_id":"6a3c1a60e092b5d181059f2e","slug":"tomato-prices-turn-red-hot-again-rates-up-by-per-kg-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127661-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टमाटर के दाम फिर लाल, 20 रुपये प्रति किलो बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टमाटर के दाम फिर लाल, 20 रुपये प्रति किलो बढ़े भाव
विज्ञापन
फोटो संख्या:73 सब्जी मंडी में दुकान पर रखे टमाटर--संवद
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में करीब पंद्रह दिनों में टमाटर के दामों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक किलो टमाटर की कीमत में लगभग 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले जो टमाटर 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, अब वह 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
मंडी के दुकानदार रवि सैनी और रामनिवास सैनी ने बताया कि टमाटर की आवक कम होने से बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। स्थानीय स्तर पर टमाटर की फसल अब खत्म होने की कगार पर है जिसके कारण आसपास के गांवों से आपूर्ति घट गई है। पहले मंडी में रोजाना करीब 15 क्विंटल टमाटर आता था, लेकिन अब यह घटकर लगभग 10 क्विंटल रह गया है।
आपूर्ति पूरी न होने पर अब राजस्थान, दिल्ली और शिमला की मंडियों पर निर्भरता बढ़ गई है। बाहरी राज्यों से माल मंगाने में परिवहन खर्च भी जुड़ जाता है, जिसका असर सीधे खुदरा कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके बावजूद टमाटर की मांग में कोई खास कमी नहीं आई है, क्योंकि यह रोजमर्रा की रसोई की जरूरी सब्जी है। लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में बाहरी मंडियों से आवक बढ़ती है तो कीमतों में थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन फिलहाल महंगाई से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।