फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tolla collision with car killed head constable of Delhi Police

कार के साथ ट्राला की टक्कर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tolla collision with car killed head constable of Delhi Police
कनीना उपमंडल के गांव चेलावास के पास शुक्रवार की रात कार और ट्राले के बीच हुई टक्कर में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला सड़क के दूसरी ओर पलट गया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खतरीपुर नारनौल निवासी विक्रांत ने कनीना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज कनीना में लिपिक के पद पर कार्य करता है। 4 दिसंबर को उनका छोटा भाई प्रशांत यादव दिल्ली में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। शुुक्रवार को प्रशांत अपने बच्चों को रेवाड़ी जिले के जुड्डी में छोड़कर वह डीएवी कॉलेज कनीना मेरे पास आया। उसने कहा कि सरकारी क्वार्टर की चाबी घर भूल आया। जिसे लेकर उन्हें दिल्ली तैनाती पर जाना है। उन्होंने पूछा कि घर चल रहे हो तो मेरे साथ चलो। आपको घर छोड़ कर मकान की चाबी लेकर दिल्ली चला जाऊंगा। इस मौके पर विक्रांत ने कहा कि उनके पास बाइक है। ऐसे में विक्रांत अपनी बाइक और उनका भाई प्रशांत अपनी कार लेकर आगे आगे चल दिया। कनीना से करीब 3 किलोमीटर दूर पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्राले ने चेलावास की बणी (जंगल) से थोड़ा आगे कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्राले में भारी मात्रा में रोड़ी भरी हुई थी। विक्रांत ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को रोका तथा भाई को बचाने के लिए दौड़ा। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए । घायल प्रशांत को कनीना के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्राला चालक मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed