फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Told the story of Sabri Milan and burning of Lanka

Mahendragarh-Narnaul News: सबरी मिलन व लंका दहन की कथा सुनाई

Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Told the story of Sabri Milan and burning of Lanka
सतनाली। माता जमुवाए मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग आठवें दिन श्रीराम व सबरी मिलन व लंका दहन की कथा सुनाई गई। कथाव्यास महाराज कृष्ण ने बताया कि सबरी माता का असली नाम श्रमणा था, यह भील समुदाय के शबर जाति से संबंध रखती थीं। इसी कारण कालांतर में उनका नाम शबरी हुआ।
विज्ञापन

शबरी के पिता भीलों के मुखिया थे। उन्होंने शबरी का विवाह भील कुमार से तय कर दिया। शादी से पहले कई भेड़-बकरियों को बलि के लिए लाया गया, जिन्हें देखकर शबरी का मन विचलित हो उठाए क्योंकि उन्हें बेजुबान जानवरों से बेहद लगाव था। माता शबरी को रामायण के पात्रों में विशेष स्थान दिया गया है। शबरी माता ने अपना संपूर्ण जीवन श्रीराम की भक्ति में बिताया रामायण के अनुसार सीता की खोज करते हुए भगवान राम की शबरी से भेंट हुई थी। इसके लिए उन्होंने सालों तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्रतीक्षा की रामायण के उस प्रसंग को तो सभी जानते हैं कि श्रीराम ने शबरी के हाथों से बेर खाए थे। कथा के दौरान महाराज कृष्ण ने बताया कि राक्षस राजा रावण ने हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते हैं। तो हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जलाकर उसका अहंकार तोड़ देते है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राम राज्य अभिषेक के बारे में बताया जायेगा। इस दौरान कृष्ण, श्यामलाल, हरि सिंह, विनोद, धूप सिंह, मुनेश, शांति देवी, जमुना देवी, इंद्र देवी सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed