फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Together with her lover, she beat up her husband and locked her in the room

Mahendragarh-Narnaul News: प्रेमी के साथ मिलकर पति से मारपीट कर किया कमरे में बंद

Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Together with her lover, she beat up her husband and locked her in the room
महेंद्रगढ़। एक मोहल्ले में रविवार रात को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ पति से मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। बाद में महिला प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान उन्हाणी निवासी बिजेंद्र सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

उक्त महिला के देवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई हैं। रविवार की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने एक भाई के साथ दूसरे मकान में बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी का फोन आया कि उनके घर के ऊपर वाले कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति घुसा है और ऊपर से मारपीट की आवाजें आ रहीं हैं। इस दौरान वह और उसके तीन साथी सिटी पुलिस थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत उनके घर पहुंच कर चौबारे में दबिश दी तो पाया कि उसके भाई की पत्नी और अज्ञात व्यक्ति के साथ संदिग्ध अवस्था में थी। जबकि उसके भाई को कमरे में बंद किया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई को कमरे से छुड़वाया। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया यह अज्ञात व्यक्ति तीसरी बार उनके घर पर आया है। हर बार उसने मारपीट की तथा पैसे भी छीन लिए। शोर मचाने पर उसको और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले साेमवार को भी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई के साथ मारपीट की और जेब से सात हजार रुपये भी छीन लिए थे और साथ वाले कमरे में बंद कर दिया था। आरोपी ने उसके बाद अगले दिन सुबह चार बजे उसको खोला और जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार की रात को पुलिस ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव उन्हाणी निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उक्त महिला का संपर्क उन्हाणी निवासी बिजेंद्र सिंह से पढ़ाई के समय से चल रहे थे। बीच में उनका संपर्क छूट गया था। बाद में दोबारा शुरू हो गया। रविवार की रात को उक्त महिला और बिजेंद्र एक कमरे के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - मूलचंद तंवर, सिटी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed