{"_id":"69dfd21829f3928e8f078a38","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-admission-to-private-schools-under-the-rte-act-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138616-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आरटीई के तहत निजी स्कूलों में आवेदन के लिए अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आरटीई के तहत निजी स्कूलों में आवेदन के लिए अंतिम दिन आज
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा का अधिकार के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए 9 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए थे जिनकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल है। इसके बावजूद अभिभावकों में अपेक्षित उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है।
जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में कुल 1874 सीटें आरटीई के तहत निर्धारित की गई हैं, लेकिन अब तक केवल 380 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है, जिससे शिक्षा विभाग भी चिंतित है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि अभिभावक 16 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।