फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today doctors will strike for two hours, patients will face problems

Mahendragarh-Narnaul News: आज दो घंटे चिकित्सक करेंगे हड़ताल, मरीजों को होगी परेशानी

Fri, 08 Dec 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Today doctors will strike for two hours, patients will face problems
नारनौल। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर के चिकित्सक सुबह 9 से 11 बजे तक शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में दो घंटे तक मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन

डॉ. अनिल यादव ने बताया कि चिकित्सक एसएमओ की सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूरे सेवा अवधी में केवल करीब 5 प्रतिशत मेडिकल ऑफिसर ही प्रमोट हो पाते हैं। इसमें बचे ज्यादातर मेडिकल ऑफिसर बिना एसएमओ बने ही सेवानिवृत हो जाते हैं। इसके अलावा 4, 9, 13 व 20 साल पर एसीपी दी जाए, अभी 5, 10 व 15 पर दी जा रही है। चिकित्सक केंद्र सरकार व बिहार की तर्ज पर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले दिए गए भरोसे के बावजूद अभी तक स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का कैडर नहीं बनाया गया है। हालांकि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी मरीजों को उपचार किया जाएगा। इसकी वजह से गंभीर मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed