फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today 735279 voters will decide the fate of 37 candidates.

Mahendragarh-Narnaul News: आज 735279 मतदाता करेंगे 37 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 05 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Today 735279 voters will decide the fate of 37 candidates.
नारनौल। जिले की चारों विधानसभाओं में 735279 मतदाता शनिवार को अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इनमें महिला 347999 और 387280 पुरुष मतदाता हैं। इनके भाग्य का फैसला 8 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जिले में 666973 मतदाताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों का चयन किया था। इनमें महिला 313929 व पुरुष 353040 मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया था। इसके अलावा चार थर्ड जेंडर ने भी मत का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

ज्यादा मतदाता महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में है। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 209992 मतदाता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं नारनौल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 156372 मतदाता हैं। इसके अलावा अटेली विधानसभा क्षेत्र में 202985 और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 165930 में मतदाता अपने प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में महेंद्रगढ़ जिले में 68306 मतदाता बढ़े

महेंद्रगढ़ जिले में बीते 5 साल में 68306 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। यह मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों का चुनाव करेंगे। अटेली विधानसभा क्षेत्र में 17037, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 18907, नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 14456 और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 17906 मतदाता बीते पांच साल में बढ़े हैं।



जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें से सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार मैदान में है। नांगल चौधरी में सबसे कम प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इस बार अटेली में 8, नारनौल 11 , महेंद्रगढ़ में 13 और नांगल चौधरी में 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इन सभी के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा।


85 साल से अधिक उम्र के जिले में मतदाता

विधानसभा क्षेत्र 85 से अधिक 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता वीआईपी

अटेली 2440 72 72

महेंद्रगढ़ 2258 78 74

नारनौल 1848 49 65

नांगल चौधरी 2523 87 28

कुल 9069 286 239


महेंद्रगढ़ जिले में 2024 में विधानसभा वाइज मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष कुल मतदाता

अटेली 96417 106568 202985

महेंद्रगढ़ 99890 110102 209992

नारनौल 73963 82409 156372

नांगल चौधरी 77729 88201 165930

कुल 347999 387280 735279


महेंद्रगढ़ जिले में 2019 में विधानसभा वाइज मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष अन्य कुल मतदाता

अटेली 87608 98339 01 185948

महेंद्रगढ़ 90459 100626 00 191085

नारनौल 67304 74612 00 141916

नांगल चौधरी 68558 79463 03 148024

कुल 313929 353040 04 666973
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed