फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tobacco products being sold at prices higher than the printed rate

Mahendragarh-Narnaul News: प्रिंट रेट से अधिक दाम बिक रहे तंबाकू उत्पाद

Wed, 11 Mar 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tobacco products being sold at prices higher than the printed rate
फोटो 05 शहर में एक पनवाड़ी की दुकान पर लटकी गुटखों की लड़ियां। संवाद
नारनौल। फरवरी से केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी के अलावा अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई है। वहीं तंबाकू उत्पादों पर अभी नया रेट प्रिंट होकर भी नहीं आया है लेकिन थोक विक्रेताओं अभी से उत्पाद को अधिक दाम पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसी भी उत्पाद को प्रिंट रेट से अधिक पर बेचना गैरकानूनी है, इसके बावजूद भी शहर में यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है। साथ ही मजबूरी के चलते लोग प्रिंट रेट से अतिरिक्त अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में तंबाकू से बने उत्पादों जैसे गुटखा, बीड़ी व सिगरेट का एक दिन में करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इससे इन उत्पादों की कीमतों में 19 से लेकर 41 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के खुदरा विक्रेता दीपक, अश्विनी व चौटाला ने बताया कि थोक विक्रता ही जब हमें माल प्रिंट रेट से अधिक में दे रहा है तो मजबूरन हमें भी लोगों से अतिरिक्त चार्ज करना पड़ रहा है। सभी दुकानदारों ने माना कि प्रिंट रेट से अधिक पर बेचना गैरकानूनी है लेकिन मजबूरी के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है।

बॉक्स:
किसके कितने बढ़े दाम:
सिगरेट दाम पहले (प्रति पैकेट) अब (प्रति पैकेट)
गोल्ड फ्लैक 95 120
एडवांस छोटी 95 115
कमांडर 90 110
अल्ट्रा माइल्ड 340 480
डिफाइन पान 200 360
बीड़ी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वर्जन:
प्रिंट रेट से ज्यादा में उत्पाद बेचे जाने की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जरूर जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-भारत भूषण, डीएसपी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article