फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   To take advantage of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana, get e-KYC done till 31

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: योजना का लाभ लेने के लिए 31 तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो रूक जाएगी अगली किस्त

Sat, 09 Jul 2022 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 09:28 PM IST
सार

महेंद्रगढ़-नारनौल में 40 हजार 167 किसान अब तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं करा सके हैं। ई-केवाईसी न करवाने के कारण उनका ब्योरा पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
To take advantage of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana, get e-KYC done till 31
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को 31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 31 जुलाई तक ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में संबंधित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


नारनौल-महेंद्रगढ़ उप कृषि निदेशक बलवंत सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जनवरी 2022 से किसानों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी भी काफी संख्या में किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी न करवाने के कारण उनका ब्योरा पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला में 1 लाख 10 हजार 27 पंजीकृत किसानों में से अब तक 60 हजार 860 किसानों ने ही ई-केवाईसी करवाई है तथा 40 हजार 167 किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिन किसानों ने अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे किसान आगामी 31 जुलाई तक ई-केवाईसी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया तो किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं होगा और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए किसानों से अपील की जाती है  कि जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी करवाएं ताकि किसान सम्मान निधि की किस्त उन्हें मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed