{"_id":"6012fd918ebc3e32ef0e9fb1","slug":"to-escape-papala-gurjar-jumped-from-the-roof-and-commandos-jumped-caught-on-the-spot-narnol-news-rtk592847565","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागने के लिए पपला गुर्जर छत से कूदा तो कमांडो भी कूदे, मौके पर ही दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागने के लिए पपला गुर्जर छत से कूदा तो कमांडो भी कूदे, मौके पर ही दबोचा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा-राजस्थान के मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को हरियाणा पुलिस करीब सवा तीन साल में एक बार भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। राजस्थान पुलिस ने डेढ़ साल में पपला को दूसरी बार गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल-26 सदस्यीय टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए करीब एक सप्ताह तक कोल्हापुर में डेरा डाले रखा। टीम ने प्रवासी राजस्थानियों से लेकर जिम संचालकों व व्यायामशाला संचालकों से भी सूचनाएं जुर्टाईं और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान पुलिस के एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही इस विशेष टीम ने 26 जनवरी को चिह्नित किए गए मकान के वीडियो एवं आसपास के फोटोग्राफ जुटाए। उच्च अधिकारियों को पूरी सूचना भेजते हुए सुरक्षित ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए रणनीति तैयार की। 27 जनवरी की आधी रात को रणनीति के तहत ईआरटी कमांडो दस्ते ने बिल्डिंग को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को दबोच लिया। पपला गुर्जर ने मौके से फरार होने के प्रयास में बिल्डिंग के नीचे छलांग लगा दी। जिस कारण उसके हाथ एवं पैर में चोटें भी आई हैं। सतर्क एवं सजग कमांडो भी उसके पीछे बिल्डिंग के नीचे कूद गए और उसे मौके पर ही दबोच लिया। विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को एवं उसकी महिला मित्र जिया उससहर ने शरण दी थी। इससे पहले राजस्थान पुलिस टीम ने मथुरा, कानपुर व गाजियाबाद में भी दबिश दी थी।
अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार
विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को फायरिंग करके थाने से छुड़ा ले जाने के मामले में 30 आरोपियों को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें राजस्थान निवासी विनोद कुमार स्वामी, कैलाश चंद्र, अजय कुमार गुर्जर, जगन खटाणा, सुभाष, महिपाल, जितेंद्र, विक्रम सिंह, नरेंद्र, अशोक गुर्जर, भूप सिंह उर्फ भूपी, सुनील कुमार, रामवीर, बलवान उर्फ बल्ली, धर्म सिंह उर्फ निक्की दूधिया व बलवीर शामिल हैं। महेंद्रगढ़ के श्याम सुंदर, दिनेश उर्फ कालू, महेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, दीक्षांत गुर्जर, जिले सिंह, अशोक कुमार उर्फ मेजर, बलवान उर्फ बल्लू व सोमदत्त शामिल हैं। रेवाड़ी जिले के प्रशांत, आकाश यादव, राहुल उर्फ चुहीवाला, चंद्रपाल उर्फ चंदू व धर्मवीर हैं। गुरुग्राम जिले के चमन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
दो साल में दो बार पुलिस पर हमला कर पपला को छुड़ाया
विक्रम उर्फ पपला पर महेंद्रगढ़ में 5 लोगों की हत्या करने का आरोप है। हत्या के मामले में विक्रम का भाई लाला जेल में है। पपला ने वर्ष 2014-15 में ये 4 हत्याएं की थीं। पपला के साथी 7 सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में पुलिस पर हमला कर उसे छुुड़ा ले गए थे। इस फायरिंग में एक एएसआई के सिर में गोली लगी थी और करीब दो साल बाद कोमा में उसकी मौत हो गई थी। पपला को 8 सितंबर 2019 को राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जहां से उसके साथी एके-47 से पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा ले गए थे।
वर्ष तारीख एफआईआर नंबर अपराध
2010- 16 दिसंबर- 459 सदर थाना महेंद्रगढ़ लड़ाई- झगड़ा
2014- 14 अगस्त- 148- सदर थाना महेंद्रगढ़ लड़ाई-झगड़ा, चोरी
2014- 31 मार्च - 151- सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2014- 23 दिसंबर- 522 सिटी थाना नारनौल हत्या
2015- 376- सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2015- 16 नवंबर- 305- सदर थाना नांगल चौधरी हत्या
2017- 106-सिटी थाना नारनौल प्रिजन एक्ट
2017- 8 सितंबर- 507- सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2019- 29 अक्तूबर- 544 सदर थाना महेंद्रगढ़ डकैती