फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tiranga Yatra will be taken out by BJP Yuva Morcha on 12th

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 12 को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Sat, 10 Aug 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will be taken out by BJP Yuva Morcha on 12th
फोटो संख्या:70- 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा की बैठक लेते पूर्व ​शिक्
महेंद्रगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री ने वीरवार को जयराम सदन में बैठक कर 12 अगस्त को विधानसभा में होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पूर्व मंत्री ने सभी युवा पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए इसे सफल बनाने में जुटने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता से संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव व प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए बूथ स्तर तक कार्ययोजना तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नंगल सिरोही मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सतनाली मंडल अध्यक्ष दिनेश शेखावत, पाली मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रवि तंवर, महेंद्रगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार लारा, महेंद्रगढ़ ग्रामीण मंडल उपेंद्र यादव सहित अनेक भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed