फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tips for clean milk production given to cattle farmers

Mahendragarh-Narnaul News: पशुपालकों को दिए स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के गुर

Sun, 02 Jun 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tips for clean milk production given to cattle farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतनाली। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से गांव सतनाली में विश्व दुग्ध दिवस पर स्वच्छ एवं स्वस्थ दुग्ध उत्पादन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पशुपालकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के गुर बताए गए।
पशु वैज्ञानिक डॉ. ज्योति शुन्थवाल व डॉ. देवेन्द्र सिंह ने पशुपालकों को स्वच्छ दूध उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉ. ज्योति ने बताया कि पशु से दूध स्वच्छ एवं स्वस्थ निकलता है, लेकिन दूध निकालने वाले की अज्ञानता के कारण दूध संक्रमित हो जाता है। संक्रमित दूध जल्दी खराब हो जाता है जो दूरस्थ शहरों के उपभोक्ताओं तक ठीक से नहीं पहुंच पाता। डॉ. देवेन्द्र यादव ने बताया कि स्वच्छ दूध ही स्वस्थ दूध हैं, जिसमे पशुपालकों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
विज्ञापन

दूध निकालते समय दूध में संक्रमण पशु के शरीर से होता है इसलिए पशु की प्रतिदिन सफाई करनी चाहिए ताकि धूल, मिट्टी, टूटे हुए बाल व गोबर दूध को खराब न करें। दूध निकालने से पहले व बाद में कीटाणु रोधी दवाई के घोल में थनों को डुबोए, शुष्क हाथों से दूध निकालें, अंगूठा बाहर करके बंद मुट्ठी से ही दूध निकालें। दूध की पहली कुछ बूंदों को अलग बर्तन में निकालें लेकिन फर्श पर कभी न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed