{"_id":"663a9083e24b240dd90a2187","slug":"tin-shed-will-be-installed-till-the-bus-stand-building-is-constructed-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109344-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड भवन बनने तक लगाया जाएगा टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड भवन बनने तक लगाया जाएगा टिनशेड
Wed, 08 May 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 75 कनीना बस स्टैंड पर जानकारी लेते हुए जीएम अनित कुमार---संवाद
कनीना। कनीना बस स्टैंड पर यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को रोडवेज नारनौल के महाप्रबंधक अनित कुमार कनीना बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मौके पर उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह और नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह, एमई दिनेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अनित कुमार ने कहा कि जब तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों के ठहराव गाड़ियों की बुकिंग के लिए काउंटर बनाया जाएगा, यात्रियों के लिए टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही एक बंद पड़ी प्याऊ को चालू करवाया जाएगा। दमकल विभाग से बात करके बस स्टैंड में उड़ने वाली धूल मिट्टी से बचने के लिए दो दिन में एक बार पानी छिड़काव की व्यवस्था कराई जाएगी।
बता दें कि कि कनीना बस स्टैंड का शिलान्यास हरियाणा राज्य विकास और परिवहन मंत्री कर्नल महा सिंह ने 22 दिसंबर 1974 को किया था। 49 वर्ष पुराने भवन की दीवारों में दरारें आनी शुरू हो गई थी व छत का लैंटर भी गिरने लगा था। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए विभाग ने भवन को कंडम घोषित कर भवन को गिरा दिया था। करीब तीन माह से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में यात्रियों के ठहरने के लिए कोई भी व्यवस्था न होने की वजह से लोगों के द्वारा बार-बार भवन निर्माण न होने तक अस्थाई रूप से व्यवस्था की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर संज्ञान लेते हुए विभाग के जीएम अनित कुमार ने मंगलवार को कनीना बस स्टैंड का निरीक्षण कर जल्द बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के ठहराव के लिए एक टिनशेड बनवाने, बस स्टैंड परिसर में शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
- बस स्टैंड से प्रतिदिन 8 डिपो की 150 बसों का होता है संचालन
कनीना बस स्टैंड से प्रतिदिन महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, चंडीगढ़, रोहतक, कोसली, दादरी, अटेली सहित 8 डिपो की करीब 150 बसों का संचालन होता है। इनमें तीन हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर करते है। ऐसे में कनीना बस स्टैंड पर भवन न होने की वजह से लोगों को खुले में ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं बस स्टैंड पर उठने वाली धूल से भी यात्री काफी परेशान है।