{"_id":"69c186a88940a240020b9136","slug":"tiles-prices-rise-by-rs-6-granite-stocks-are-not-arriving-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125024-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टाइलों के दाम 6 रुपये बढ़े, ग्रेनाइट का नहीं आ रहा स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टाइलों के दाम 6 रुपये बढ़े, ग्रेनाइट का नहीं आ रहा स्टॉक
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गोशाला रोड पर मार्बल हाउस गोदाम में रखे मार्बल पत्थर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में तेल कीमत बढ़ने जैसी सूचनाओं के चलते ट्रांसपोर्ट के रेट बढ़ाए गए हैं। इसका असर टाइलों और ग्रेनाइट की कीमतों पर पड़ रहा है। टाइलों के दामों में प्रति वर्ग फीट करीब 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जबकि ग्रेनाइट का नया स्टॉक बाजार में नहीं पहुंच पा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती लागत और परिवहन खर्च के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है।
पहले जो टाइलें 28 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से मिलती थीं, अब वही टाइलें 35 रुपये प्रति वर्ग फीट में बेची जा रही हैं। ग्रेनाइट की कीमत 56 रुपये प्रति वर्ग फीट तक पहुंच गई है। दुकानदारों का कहना है कि यह कीमतें पुराने स्टॉक पर आधारित हैं। यदि नया स्टॉक आता है तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
दुकानदारों ने बताया कि टाइलों की सप्लाई मुख्य रूप से गुजरात से हो रही है जबकि ग्रेनाइट राजस्थान और बंगलूरू से मंगवाया जाता है। हाल के दिनों में इन राज्यों से आने वाली सप्लाई में देरी और लागत बढ़ने के कारण बाजार में असंतुलन की स्थिति बनी हुई है। परिवहन खर्च और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी भी इसका मुख्य कारण मानी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ग्राहकों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। जो लोग घर निर्माण या मरम्मत का काम शुरू करने की योजना बना रहे थे, वे अब बढ़ी कीमतों के कारण अपने बजट में बदलाव करने को मजबूर हैं। नया स्टॉक नहीं आ रहा है और पुराने स्टॉक को बेचा जा रहा है। -सुरेश कुमार अग्रवाल, दुकानदार
-- -- -- --
व्यापारियों का कहना है कि यदि सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल नया स्टॉक नहीं आया है, लेकिन कीमतों भी उतार चढ़ाव नहीं है। एक माह से पुराने रेट बने हुए हैं। -सुनील जिंदल, दुकानदार