{"_id":"8d3cfe3bb77a628fc5f7093b2871723a","slug":"tight-woman-lying-next-to-her-husband-train-rescued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से तंग महिला ट्रेन के आगे लेटी, बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से तंग महिला ट्रेन के आगे लेटी, बचाया
नारनाैल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। माजरा फाटक के पास एक महिला शनिवार को ट्रेन आती देखकर ट्रैक पर लेट गई। उसको प्रत्यक्षदर्शियों ने बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शी रामनिवास पाटौदा के अनुसार करीब एक बजे माजरा फाटक पर खड़े थे। इसी दौरान रेवाड़ी से बीकानेर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंचने वाली थी कि एक महिला अचानक ट्रैक पर आकर लेट गई। गाड़ी की स्पीड धीमी थी, इस कारण उन्होंने और कुछ अन्य लोगों ने दौड़कर उसे ट्रैक से उठाया। महिला ने बताया कि वह अपने पति से दुखी है। मारपीट से तंग आकर ही उसने ऐसा कदम उठाया था। उक्त महिला माजरा खुर्द में अपने पति के साथ किराए पर रहती है। महिला द्वारा दिल्ली तक का किराया मांगने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने उसको दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
विज्ञापन