{"_id":"9039ccf51c8e8764a066c1cf51bb2e95","slug":"throw-vegetable-infron-of-education-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री के सामने फेंकी सब्जियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री के सामने फेंकी सब्जियां
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को अचानक शिक्षामंत्री के काफिले के सामने आने पर मिनी सब्जी मंडी के व्यापारी भड़क गए। उन्होंने शिक्षामंत्री के सामने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रेहड़ियों और दुकानों से सब्जी उठा कर फेंकनी शुरू कर दी। बाद में शिक्षामंत्री पैदल ही रेस्ट हाउस की ओर चल दिए। शिक्षामंत्री ने
विज्ञापन
अतिक्रमण हटा रही टीम को कार्रवाई से रोका भी लेकिन टीम ने अपना अभियान जारी रखा।
हुआ यूं कि शनिवार को 11:45 बजे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पुरानी कचहरी के पास एक भाजपा कार्यकर्ता के यहां पहुंचे थे। वहां से वापस शिक्षामंत्री वापस रेस्ट हाउस की ओर आ रहे थे। उसी दौरान नगर परिषद की टीम शहर से अतिक्रमण हटवा रही थी। टीम एसडीएम की अगुवाई में रेस्ट हाउस और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के साथ लगती मिनी सब्जीमंडी को भी हटवा रही थी। इस कारण वहां जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक जाम लगने के कारण शिक्षामंत्री का काफिला जाम में फंस गया।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री अपनी कार से उतर कर पैदल ही चलने लगे। शिक्षामंत्री को देख अतिक्रमण करने वाले अन्य लोग बिफर गए। रेहड़ी संचालकों और अतिक्रमण करने वालों ने खट्टर सरकार मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपनी सब्जियां उनके सामने फेंकना शुरू कर दिया। ऐसा देख शिक्षामंत्री ने टीम को अभियान रोकने का भी इशारा किया और पैदल ही पास लगते रेस्ट हाउस की ओर चले गए।
विज्ञापन
नप ने हटा दी पूरी मिनी सब्जी मंडी
शहर में अतिक्रमण का पर्याय बनी और रेस्ट हाउस के आगे पीडब्ल्यूडी कार्यालय तथा पीआर सेंटर के साथ बनी मिनी सब्जीमंडी को नप ने एसडीएम विवेक कालिया की अगुवाई में चले अभियान के तहत हटा दिया। इस कारण यह मार्ग खुला-खुला सा नजर आया तथा लोगों ने इसकी प्रशंसा की।
पूरे शहर में चला अभियान
शनिवार को नप का अभियान पूरे शहर में चला। इसके तहत पहले रेहड़ियां और अतिक्रमण कर रखे अन्य खोखे आदि हटाए गए। अभियान में एसडीएम विवेक कालिया के साथ-साथ नप सचिव केके यादव सहित अन्य स्टाफ भी था।