{"_id":"64b446fd754a71f3e6015004","slug":"three-youths-stole-90-thousand-rupees-kept-in-the-trunk-of-the-car-case-registered-narnol-news-c-196-1-sroh1013-2137-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन युवकों ने गाड़ी की डिक्की में रखे 90 हजार रुपये चुराए, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन युवकों ने गाड़ी की डिक्की में रखे 90 हजार रुपये चुराए, मामला दर्ज
Mon, 17 Jul 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव थनवास में एक गाड़ी से 90 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में गाड़ी मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव छादड़ा निवासी विजयपाल ने बताया कि गत 12 जुलाई को वह अपनी कैंपर गाड़ी से कोटपूतली जा रहा था। उसके पास 90 हजार रुपये थे। वह गांव थनवास के बस स्टैंड के पास अपने जानकर कृष्ण के पास रुक गया तथा वहां पर चाय पीने लगा गया। उसे गाड़ी की डिक्की में रुपये रखते हुए मोनू निवासी थनवास ने देख लिया था। जब वह चाय पीने लगा तो मोनू व उसके साथी लोकेश उर्फ लक्की निवासी नांगल सोड़ा तथा राहुल गांव ढाकोडा ने मिलकर उसकी गाड़ी में रखे हुए रुपये चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद तीनों मोटर साइकिल पर बैठ कर भाग गए। यह घटना वहां एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने विजयपाल की शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।