{"_id":"663febda45ce2c416c01fc04","slug":"three-youths-caught-stealing-pipes-truck-and-crane-captured-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109426-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पाइप चोरी करते तीन युवक काबू, ट्रक व क्रेन लिए कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पाइप चोरी करते तीन युवक काबू, ट्रक व क्रेन लिए कब्जे में
Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा में जल परियोजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान पाइप चोरी करते तीन लोगों को पुलिस ने काबू किया है। साथ ही 19 पाइप से लदे ट्रक व प्रयोग की जा रही क्रेन मशीन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना कनीना पुलिस को दी शिकायत में जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता पवन कुमार ने बताया कि उपमंडल के अधीन गांव गाहड़ा में 29 गांवों व 2 ढाणियों की पेयजल परियोजना का कार्य चल रहा है। इस परियोजना के तहत 29 गांवों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए जसवीर सिंह ठेकेदार को कार्यकारी अभियंता के पत्र अनुसार अलॉट किया हुआ है।
ठेकेदार जसवीर सिंह ने बताया कि नवीन कुमार उसका बड़ा भाई है व इस कार्य की देखरेख कर रहा है। नौ मई की रात करीब साढ़े नौ बजे जब नवीन कुमार गांव पड़तल साइट पर जा रहे थे तो रास्ते में 10 से 12 लोग क्रेन, ट्रक, बाइक व एक कार से पाइप चोरी करते मिले। इसके बाद नवीन कुमार ने पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दी। पुलिस के आते देख उनमें से कई लोग मौके से भाग गए। मौके से ट्रक में लोड 19 पाइप व तीन लोगों को पुलिस ने काबू कर लिया। साथ ही ट्रक, क्रेन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।