फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three, vichel, animals, freedom, 682, got, tow, bafalwo

तीन वाहनों में ठूंस ठूंसकर भरे सैकड़ों पशुओं को मुक्त कराया

Sat, 07 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
three, vichel, animals, freedom, 682, got, tow, bafalwo
सैकड़ों पशुओं को मुक्त कराया
जिला पुलिस ने कनीना क्षेत्र से ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे दो ट्रकों और एक कैंटर में भैंस, कटडे़ और भेड़-बकरियों को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में प्रवीन खान पुत्र हजारी खान इसके भाई इस्माइल खान पुत्र हजारी खान वासी नेशन छोटी राजस्थान और सुरेश कुमार पुत्र जुगराम वासी मंदरूपपुरा राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के तीन वाहनों से 682 भेड़-बकरियां, सात कटड़े और दो भैंसों को मुक्त करवाया। तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि पशु क्रूरता निवारण समिति की जिलाध्यक्ष सुमन कंवर और उनके सहयोगी अपनी वाहन में महेंद्रगढ़ से कनीना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इसी तरफ जा रहे दो ट्रक और एक कैंटर उनके पास से गुजरे तो इन वाहनों में पशुओं की आवाज सुनाई दी। सुमन कंवर को वाहनों में पशु होने का शक हुआ। इस पर सुमन कंवर ने अपनी गाड़ी को इन वाहनों के पीछे लगा दिया और इसकी सूचना कनीना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रात्रि गश्त पार्टी कनीना चौकी के पुलिस कर्मचारी एचसी हरेंद्र, सिपाही जिले सिंह और सिपाही जसविंद्र ने गणेशी लाल चौक पर नाका लगाकर वाहनों को चेक करना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रकों और कैंटर को रुकवाकर चेक किया। इन तीनों वाहनों में 682 भेड़-बकरियां, सात कटड़े और दो भैंसों को पांव बांधकर रखा हुआ था। पुलिस ने वाहनों से सभी पशुओं को पशु क्रूरता समिति की जिलाध्यक्ष सुमन कंवर और उनकी टीम के सहयोग से मुक्त कराकर श्री कृष्ण गोशाला कनीना में छोड़ा। सुमन कंवर की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालकों प्रवीण खान पुत्र हजारी खान इसके भाई इस्माइल खान पुत्र हजारी  खान निवासी नेशन छोटी राजस्थान और सुरेश कुमार पुत्र जुगराम वासी मंदरूपपुरा राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उनको  शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायालय ने आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


नारनौल में भी पकड़वाई थी पशुओं से भरी पिकअप
पशु क्रूरता निवारण समिति की जिलाध्यक्ष सुमन कंवर के सहयोग से हाल ही में 21  दिसंबर 2016 को नारनौल में भैंस और कटड़ों को पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे लोगों को पकड़वाया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार नारनौल में क्रूरता पूर्ण गाड़ी में भरे पशुओं को छुड़वाकर आरोपियों के  खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान से होती है पशुओं की तस्करी
महेंद्रगढ़ चारों तरफ से राजस्थान की सीमाओं से घिरा होने के कारण यहां पशुओं की तस्करी की संभावना बनी रहती है। जिला पुलिस ने भी निजामपुर, नांगल चौधरी, सतनाली, नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्रों में कई बार पशुओं को तस्करी कर ले जाते वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed