{"_id":"6803e653e0b1ee6e56072612","slug":"three-toilets-will-be-built-in-the-city-at-a-cost-of-65-lakhs-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123605-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 65 लाख की लागत से बनेंगे तीन शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 65 लाख की लागत से बनेंगे तीन शौचालय
Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगर परिषद की ओर से शहर के तीन स्थानों पर सुविधाजनक शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाए गया है। इसमें 65 लाख रुपये खर्च होंगे। शहर के व्यापारी लंबे समय से बाजार में शौचालय का निर्माण कराने की मांग की कर रहे थे।
शौचालय सिंघाना रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास, मुख्य पुल बाजार और पुलिस लाइन के पास बनाए जाने हैं। इन स्थानों पर बड़े शहरों की तरह सुविधाजनक शौचालय बनवाए जाएंगे। इनमें सभी वे सुविधा होंगी जोकि एक मॉडर्न शौचालयों में होती हैं। शहर के महावीर मार्ग से लेकर पुल बाजार होते हुए किला रोड तक बाजार में अब तक एक भी शौचालय नहीं था। बाजार के व्यापारी शौचालय बनवाने की मांग कर चुके है। बाजार में हर आने जाने वाले की परेशानी को देखते करीब आठ साल पहले दो मोबाइल शौचालय पुल बाजार में छलक नाले के पास रखवाए गए थे लेकिन इन शौचालयों की सफाई नहीं होने के कारण कुछ समय बाद ही ये बदहाल हो गए। बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण विशेष रूप से महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं व पुरुषों के लिए होगी अलग सुविधा
एस्पिरेशनल टॉयलेट में सामान्य सार्वजनिक टॉयलेट से अधिक सुविधाएं होती हैं। इसमें ऑटोमैटिक फ्लशिंग, स्पर्श रहित फ्लशिंग, हाथ सुखाने की मशीन, वेंडिंग मशीन सहित वॉयस असिस्टेंट भी होता है। इनमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्थान होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए कम ऊंचाई वाले टॉयलेट सीट और दिव्यांगों के लिए अनुकूलित सुविधाएं होगी। इन शौचालयों में दाग-मुक्त दीवारें और फर्श होंगे।
विज्ञापन
वर्जन
शहर में तीन स्थानों पर मॉडर्न टायलेट जाने हैं। इसके लिए नगर परिषद ने स्थानों का चयन कर लिया है। दो शौचालय बाजार के अंदर व एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बनाया जाएगा। इन शौचालय के निर्माण के लिए 65 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर जारी होते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।- सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद।