{"_id":"65de24d428be23c7fb0628b1","slug":"three-students-of-hakenvis-yoga-department-got-employment-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107749-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के योग विभाग के तीन विद्यार्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के योग विभाग के तीन विद्यार्थियों को मिला रोजगार
Tue, 27 Feb 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के योग विभाग के तीन विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी संगठनों में रोजगार का अवसर मिला है।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने चयनित विद्यार्थियों एवं विभाग को बधाई देते हुए कहा कि योग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षण और प्रशिक्षण पर ध्यान देना चाहिए ताकि समाज की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं पर विश्वविद्यालय खरा उतर सके। योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम सांगवान ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। विभाग के शिक्षक प्रभारी डॉ. अजयपाल ने बताया कि गत वर्ष एमएससी योग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तीन विद्यार्थियों को का चयन पंजाब और हरियाणा के विभिन्न सरकारी संगठनों में हुआ है। जिनमें दो विद्यार्थी प्रिया शर्मा और नितिन का पंजाब सरकार द्वारा की संचालित सीएम दि योगशाला में योग प्रशिक्षक के रूप में चयनित हुए हैं और एक विद्यार्थी प्रदीप कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय महेंद्रगढ़ योग प्रशिक्षक के रूप में चयनित हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग ने विद्यार्थियों के चयन और उच्च अध्ययन के लिए एक प्रकोष्ठ का गठन किया है। जो विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन की देखरेख में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है।