फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three spokespersons on 27 children, no DPE for four years

27 बच्चों पर तीन प्रवक्ता, चार वर्ष से डीपीई नहीं

Thu, 01 Sep 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three spokespersons on 27 children, no DPE for four years
नारनौल। प्रदेश सरकार की तबादला नीति से कहीं एक विषय के दो-दो प्रवक्ता तैनात हो गए हैं तो कहीं प्रमुख विषयों के प्रवक्ता ही नहीं हैं। इस असंतुलन की वजह से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं में मेडिकल संकाय में पांच और 12वीं में 22 छात्राएं हैं। इन 27 छात्राओं को पढ़ाने के लिए अब तीन प्रवक्ता हो गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में में कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल 525 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां जिन विषयों के प्रवक्ताओं की जरूरत थी वे नहीं मिल पाए और जिस विषय के एक प्रवक्ता की जरूरत थी वहां तीन मिल गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार वर्षों से डीपीई तथा चार माह से प्राचार्य का पद खाली है जिसे नहीं भरा गया। अंग्रेजी में दो तथा हिंदी की एक पोस्ट खत्म कर दी गई। बायोलॉजी के एक प्रवक्ता का तबादला हुआ तो तीन आ गए जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में एक-एक पहले थे। अब एक-एक और आ गए हैं। वहीं फाइन आर्ट एवं मनोविज्ञान की नई पोस्ट की जरूरत भी नहीं थी लेकिन दोनों विषय की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। राज्य शिक्षा विभाग की गलत नीतियों का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले चार वर्षों से डीपीई का पद खाली पड़ा है। टीजीटी में लगी एक सी एंड वी पीटीआई है जिनके ऊपर काम का बोझ अधिक है। डीपीई नहीं होने की वजह से प्रार्थना सभा करवाने में दिक्कत होती है। खंड स्तरीय खेल शुरू हो गए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं छात्राओं का खेल का ठीक से अभ्यास नहीं कराया जा सका है। खेलों का अभ्यास नहीं होने की वजह से चार वर्ष में स्कूल ने खेलों में खंड स्तरीय मुकाबला भी नहीं जीता है। छात्राओं ने कहा कि उन्हें डीपीई की जरूरत लेकिन इस पद को नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल की हालत खराब है। यहां केमिस्ट्री एवं मैथ का एक भी प्रवक्ता नहीं है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विषय स्वीकृत पद - वर्तमान स्थिति
फिजिक्स - 01 - 02
कैमिस्ट्री - 01 - 02
बॉयलोजी - 01 -03
अंग्रेजी - 05 - 03
हिंदी - 04 - 03
-
वर्जन:
सरकार ने अन्य विषयों के दो से तीन प्रवक्ता भेज दिए लेकिन यहां पर डीपीई की पोस्ट चार वर्ष से खत्म है। उस पोस्ट को भरने की जरूरत थी। हिंदी एवं अंग्रेजी के प्रवक्ता कम हो गए हैं। - स्वीटी, कक्षा 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed