फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three roads will be renovated at a cost of Rs 88.11 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: तीन सड़कों का 88.11 लाख से होगा जीर्णोद्धार

Sun, 31 Aug 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three roads will be renovated at a cost of Rs 88.11 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों का जीर्णोद्धार 88.11 लाख रुपये की लागत से करवाया जाएगा। नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सड़कें दुरुस्त होने से लोगों को सुविधा होगी।
सेका से गुवाना तक 53.85 लाख रुपये की लागत से 1.36 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत होगी। यह सड़क राजस्थान की सीमा तक जाती है। फैजाबाद से सीमा कनीना तक 13.64 लाख रुपये की लागत से 190 मीटर लंबे हिस्से को कंक्रीट सीमेंट ब्लॉक का प्रयोग कर के बनाया जाएगा।
विज्ञापन

भूषण खुर्द लिंक रोड की मरम्मत की जाएगी। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे।
नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सड़कों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। किसानों, व्यापारियों और आमजन के लिए आवागमन को भी सुगम बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क जीर्णोद्धार के लिए मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार केवल शहरों पर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed