फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three prisioner arrest in narnol

कोविड आइसोलेशन सेंटर रेवाड़ी से फरार तीन बंदियों को सीआईए नारनौल टीम ने पकड़ा

Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
three prisioner arrest in narnol
नारनौल। सीआईए टीम ने रेवाड़ी में बंदियों के लिए बनाए गए कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर से भागे हुए तीन बंदियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए की टीम ने भागे हुए दो बंदियों को मंगलवार सुबह नारनौल क्षेत्र से व एक बंदी को दोपहर बाद हाजीपुर गांव के खेतों से पकड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी में जेल के बंदियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में से 13 कोरोना पॉजिटिव बंदी भाग गए थे। नसीबपुर नारनौल में स्थित जिला जेल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए बंदियों को रेवाड़ी आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था। जहां पर उन्हें बंदियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की रात को रेवाड़ी में बंदियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से 13 कोरोना पॉजिटिव बंदी भाग गए थे। जिनको पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए नारनौल व स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ को निर्देश दिए थे। पकड़े गए बंदियों की पहचान आशीष निवासी काठुवास राजस्थान, अभिषेक निवासी मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल व राजेश उर्फ कालिया निवासी नांगल काठा के रूप में हुई है। बंदी आशीष व अभिषेक को नारनौल क्षेत्र से व राजेश को दोपहर बाद हाजीपुर गांव के खेतों से पकड़ा गया है। बंदी आशीष के खिलाफ सतनाली थाने में धोखाधड़ी व हत्या के मामले दर्ज हैं। वहीं बंदी अभिषेक पर सदर थाना नारनौल में लूट का मामला दर्ज है। बंदी राजेश उर्फ कालिया पर सदर थाना नारनौल में हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिनमें तीनों बंदियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई चल रही है। पूछताछ के बाद तीनों बंदियों को रेवाड़ी पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed