{"_id":"6ae4e5e10eaae0d9990452c4","slug":"three-modern-toilets-and-a-shared-marketplace-will-become-operational-from-november-1st-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147257-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक नवंबर से शुरू होंगे तीन आधुनिक शौचालय और सांझा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक नवंबर से शुरू होंगे तीन आधुनिक शौचालय और सांझा बाजार
विज्ञापन
फोटो नंबर-10उद्घाटन को तैयार पुरानी कचहरी में सांझा बाजार। संवाद
नारनौल। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद की ओर से बनाए गए तीन आधुनिक जनसुविधा स्थलों और महिलाओं के लिए सांझा बाजार के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। एक नवंबर को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से ऑनलाइन इन विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। नगर परिषद ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।
शहर में तीन आकांक्षी शौचालयों के निर्माण पर 65 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ये शौचालय पुलिस लाइन के पास, पुरानी कचहरी के नजदीक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास बनाए गए हैं। वहीं, पुरानी कचहरी मैदान में 24 लाख रुपये की लागत से महिलाओं के लिए सांझा बाजार तैयार किया गया है। इसमें कुल 10 बूथ बनाए गए हैं।
इन विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर नगर परिषद ने सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करनी शुरू कर दी हैं। सांझा बाजार के बूथों को व्यवस्थित करने के लिए चार दिन पहले पुरानी कचहरी मैदान से अतिक्रमण हटवाया गया था। इसके बाद परिसर की सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
करीब पांच महीने पहले ही शौचालय और सांझा बाजार बनकर तैयार हो गए थे, लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण इनका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था।
त्योहारों पर भी मिलेगी सुविधा
शहर के बाजारों में शौचालय की सुविधा नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब आधुनिक शौचालय शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, त्योहारों के दौरान सांझा बाजार शुरू होने से महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने और रोजगार का अवसर मिलेगा। इससे बाजार में खरीदारी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
वर्जन:
शहर में आकांक्षी शौचालय व सांझा बाजार पूरी तरह से बनकर तैयार हैं। जो थोड़ी बहुत कमी है उसे भी पूरा किया जा रहा है। अब एक नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा इनका उद्घाटन किया जाना है। इसके बाद आमजन को इनका लाभ मिलेगा।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।