{"_id":"648a106b7a779747170ac9f4","slug":"three-incidents-in-a-single-night-in-village-bhagdana-narnol-news-c-203-1-cdr1002-687-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव भगड़ाना में एक ही रात में तीन वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव भगड़ाना में एक ही रात में तीन वारदात
Thu, 15 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में चोरियों की वारदात बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन उन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले दो दिनों में क्षेत्र के अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हुए हैं। दो दिन के अंदर दर्ज मामलों में लगभग 46 लाख रुपये कीमत के आभूषण और नकदी चोरी हो गए। इनमें लगभग 44 लाख रुपये कीमत का 72 तोला सोना, लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की दो किला से अधिक चांदी तथा 102500 रुपये की नकदी शामिल है।
मंगलवार की रात को गांव भगडाना में एक ही रात को तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों घरों से लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के आभूषण तथा 97500 रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने तीनों जगह मौका मुआयाना किया तथा फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट भी बुलाए गए लेकिन कहीं से भी फिंगर प्रिंटस डंप नहीं उठ पाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
केस नं.1
गांव भगडाना निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात 11:30 बजे तक घर के पीछे प्लाॅट में बैठे थे जबकि घर के सभी दरवाजे बंद थे। उसी समय लगभग 12 बजे चोर चोरी का अंजाम दे गए। जब वह रात तीन बजे उठा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने सामान चेक किया तो घर से सोने के आभूषण और 25000 रुपये नकदी चोरी थी। पीड़ित ने बताया कि लगभग साढ़े चार तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन
केस नंबर 2:
गांव भगडाना निवासी लक्खीचंद ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में सो रहा था। चोर रात को छत के रास्ते नीचे उतरकर आए। इस दौरान दूसरे कमरे में अलमारी का ताला तोड़ कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण चुरा ले गए। जब उनकी पत्नी सुबह उठी तो सारा सामान बिखरा मिला। जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो आभूषण और 4500 रुपये गायब मिले। सोने के आभूषणों का वजन लगभग तीन तोला था।
केस न.3
गांव भगड़ाना निवासी सुभाष ने बताया कि वह बीएसएफ में काम करता है और उसकी ड्यूटी अगरतला है। वह डेढ़ महीने की छुट्टी आया हुआ है। उसका बेटा बाहर नौकरी करता है जबकि पुत्रवधू और उनके बच्चे मायके हुए थे। मंगलवार की रात को वो अपने घर पर नीचे सो रहे थे। रात को चौबारे के अंदर रखी अलमारी से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। जब सुबह सामान बिखरा देखा तो उन्होंने सामान चेक किया तो आभूषण व 68000 नकदी गायब मिले। उसने बताया कि 22 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
केस नं 4
गांव ढ़ाढ़ोत निवासी हालाबाद गुरुग्राम जयपप्रकाश ने सतनाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका परिवार पिछले 30 साल से गुरुग्राम में रहता है। उसने गांव ढाढोत में नया मकान बनाया है जिसका 29 मई को उद्घाटन किया गया था। 30 मई को भंडारा लगाया गया था। उसने बताया कि भंडारा लगाने के बाद उसकी पत्नी ने गहनों का डिब्बा और लगभग 40 हजार रुपये केस बैग में रखे थे। 31 मई को वो अपनी गाड़ी से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए थे। जब उन्होंने गुरुग्राम जाकर देखा तो बैग के अंदर गहनों का डिब्बा गायब मिला। सभी जेवरात सोने के थे जिनका वजन लगभग 280 ग्राम बताया जा रहा है।
केस नं. 5
खैराना निवासी सत्यवीर ने दौंगड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने रोहताश देवी ने एक निजी कंपनी से लोन लिया हुआ है। कंपनी का एक कर्मचारी 17 मई को लोन की किस्त लेने आया था। उसके साथ गांव का एक युवक भी साथ था। उस दिन उसकी पुत्रवधू घर पर अकेली थी। पुत्रवधू ने अलमारी से किस्त की राशि के पैसे लाकर दे दिए थे। इसके बाद चाबी उसने वहीं रख दी थी। इस दौरान आरोपी ने उनके घर पर बैठकर कोई फॉर्म भरने के लिए पुत्रवधू से अनुमति मांगी थी और उसके बाद वो वहां बैठकर फाॅर्म भरने लगे थे। इसके बाद वह पशुओं को चारा डालने के लिए चली गई थी। 3 जून को पुत्रवधू किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने लगी तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपये नकदी गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि लगभग 14 तोला सोने के आभूषण थे।
केस न. 6
जगराम कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान में सेंध लगाकर लगभग एक लाख रुपये कीमत के सामान और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जगराम कॉलोनी निवासी पीड़ित विक्रम ने शहरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जून को उनका पूरा परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। जब वो 10 जून को घर पर वापस आए तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान चेक किया तो एक एलईडी, एक लैपटॉप व आभूषण गायब मिले।