फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three henchmen of Dr. Kuldeep Gang arrested with two kattas and 33 rounds

डॉ. कुलदीप गैंग के तीन गुर्गे दो कट्टे,33 राउंड के साथ गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of Dr. Kuldeep Gang arrested with two kattas and 33 rounds
स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ ने सोमवार की शाम को वांछित अपराधी डॉ. कुलदीप गैंग के तीन गुर्गों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास दो कट्टे तथा 33 राउंड बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को मंगलवार को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि डॉ. कुलदीप गैंग के तीन लोग फैजाबाद निवासी अंकित, जोनावास निवासी मनीष और खैरोली निवासी विकास अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी गैंगवार को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ इंचार्ज एसआई अनिल ने तुरंत स्पेशल स्टॉफ की तीन अलग- अलग टीम बनाई। स्पेशल स्टाफ की टीम ने नांगल सिरोही गांव में खेड़की मोड़ के पास जांच के दौरान अंकित को अवैध हथियार तथा 4 राउंड के साथ गिरफ्तार किया। जोनावास निवासी मनीष को जाटवास मोड़ के पास 25 रांउड बरामद हुए। विकास को सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ से गिरफ़्तार किया है। जिसके पास से एक कट्टा तथा 4 राउंड बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि मनीष व विकास आपराधिक किस्म के हैं। इनके खिलाफ पहले से मारपीट, अवैध हथियार के तीन-तीन आपराधिक मामले थाना महेंद्रगढ़ में दर्ज हैं। मंगलवार को तीनों आरोपियों को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश से तीनों आरोपियों को नसीबपुर जेल भेज दिया है। इसी महीने पुलिस ने डॉ. कुलदीप के बड़े भाई को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कुलदीप के कहने पर ही उपलब्ध कराया था अवैध असलाह
गिरफ्तारी के बाद स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि ये अवैध हथियार डॉ. कुलदीप के कहने पर प्रवीण ने अंकित, मनीष व विकास को उपलब्ध कराया है। पुलिस को अब अवैध हथियार बरामद कराने वाले कुलदीप के मामा प्रवीण की तलाश है। डॉ. कुलदीप फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है। जिसके खिलाफ महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, राजस्थान में हत्या, फिरोती, अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed