{"_id":"68d4348884a10170e40c8cf8","slug":"three-gram-panchayats-honored-for-their-excellent-work-narnol-news-c-196-1-nnl1005-130131-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेहतरीन काम करने पर तीन ग्राम पंचायतें सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेहतरीन काम करने पर तीन ग्राम पंचायतें सम्मानित
Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06ग्राम पंचायतों को सम्मानित करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार। डीपीआरओ
नारनौल। जिले में बुधवार को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली तीन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में प्रशस्ति पत्र देकर प्रयासों की सराहना की।
सम्मान समारोह में अटेली, कनीना और निजामपुर खंड की ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से नवाजा गया। उपायुक्त ने कहा कि पंचायतें अन्य गांवों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान का लक्ष्य हर गांव, हर घर और हर संस्थान को स्वच्छ बनाना है।
अटेली खंड के खोड ग्राम पंचायत ने 100 में से 88 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कनीना के सिहोर गांव ने 83 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि निजामपुर के हसनपुर गांव को 83 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 2 अक्तूबर तक अलग-अलग चरणों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नालियों, गलियों, सामुदायिक शौचालयों, धार्मिक स्थलों, पार्कों, बावड़ियों और सरकारी कार्यालयों जैसे विभिन्न क्षेत्रों की गहन सफाई की जा रही है। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद उदय सिंह व डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।