फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three died in accident in mahendragarh

Mahendragarh: डंपर और कार की टक्कर, तीन युवकों की माैत; रेवाड़ी रोड पर गांव आनावास के पास हादसा

Thu, 06 Nov 2025 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 09:44 AM IST
सार

मृतकों की पहचान लोकेश पुत्र राजकपूर निवासी गाजी गोपालपुर जिला रेवाड़ी, कौशल पुत्र सुनील निवासी गांव जाडरा जिला रेवाड़ी और मोनू निवासी करीरा के रूप में हुई है। वहीं गांव जाडरा निवासी प्रदीप हादसे में गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Three died in accident in mahendragarh
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा गांव आनावास के पास हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान लोकेश पुत्र राजकपूर निवासी गाजी गोपालपुर जिला रेवाड़ी, कौशल पुत्र सुनील निवासी गांव जाडरा जिला रेवाड़ी और मोनू निवासी करीरा के रूप में हुई है। वहीं गांव जाडरा निवासी प्रदीप हादसे में गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर तीन को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं एक को रेफर कर दिया गया, जिसे बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा एक डंपर और कार की भिड़ंत के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed