फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three corona infected died in district, confirmation of one while report of two awaited

जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, एक की पुष्टी जबकि दो की रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 23 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three corona infected died in district, confirmation of one while report of two awaited
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिले में कोराना से तीन लोगों को मौत हुई है। वहीं आधिकारिक रुप से जिले में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य कोरोना संक्रमितों की मौत जयपुर और रोहतक में हुई है। इसकी रिपोर्ट विभाग को अभी नहीं मिली है। इसलिए दोनों केस महेंद्रगढ़ जिले में शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं जिले में मंगलवार को 40 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3040 हो गई है। वहीं मंगलवार को 56 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2506 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 528 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि सैदपुर निवासी एक बुजुर्ग को बुखार की शिकायत होने पर 18 सितंबर का कोरोना टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज वेंटिलेटर पर चल रहा था। बीती रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमित का रोहतक में कोरोना वायरस के प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। यह जिले में कोरोना वायरस से छठी मौत है। दूसरी ओर गहली गांव में एक कोरोना संक्रमित (40) की पीजीआई रोहतक में मंगलवार को मौत हो गई। युवक के पैर में तार से चोंट लगी थी। पीजीआई में जांच हुई तो युवक कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद पीजीआई में भर्ती चल रहा था। उसका भी अंतिम संस्कार रोहतक में हुआ। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पहले युवक का नारनौल में जांच हुआ तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद युवक का पीजीआई में उपचार चल रहा था। दोबारा रोहतक गया तो कोरोना मरीज मिला। इस बारे में अभी पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है। जिले में अभी तक छह लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। वहीं सीएमओ डॉ. अशोक कुुमार ने बताया कि मंगलवार को आरटी पीसीआर से 19 केस आए जबकि अन्य एंटीजन टेस्ट में आए हैं। उन्होंने कहा कि लोग सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर पूरी गंभीरता बरते। सीएमओ ने बताया कि जिले में 22 सितंबर तक 100537 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 61019 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 52492 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 898 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। अस्पताल के तीन कर्मचारी कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें क्लर्क, एमपीडब्ल्यूए और चुतुर्थ श्रेणी को कर्मचारी कोरोना मरीज आया है। वहीं जेल में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
भुंगारका-3,गहली-1,बापड़ोली-1,मोहल्ला बावड़ीपुर नारनौल-1,अटेली मंडी-1,मिर्जापुर बाछौद-1,मुरारीपुर-1,नारनौल हाउसिंग बोर्ड -2, उनींदा-1,रामपुरा अटेली-2,दोसपुर नांगल चौधरी-1,खुडाना-1,गोद-1,महेंद्रगढ़-2,ताजीपुर-1,हुडा नारनौल-1, तुर्कीयावास शहरपुर-1,मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल-1,मोहल्ला मिश्रवाड़ा-1,रघुनाथपुरा-1,दौंगड़ा अहीर-1, सुभाष नगर नारनौल-1, पोता-1,सुरजनवास-1,करीरा-1,सेहलंग-1,खातोली अहीर-2, नारनौल जेल-1, सिगड़ा-1, गांधी कॉलोनी नारनौल-1,पुरानी मंडी नारनौल-1,मोहल्ला भिराटान महेंद्रगढ़-3
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कोरोना मरीज की मौत पीजीआई रोहतक में हुई है। मरीज नारनौल में कोरोना संक्रमित मिला था। गहली गांव के एक मरीज की पीजीआई रोहतक में कोरोना से मौत होने की सूचना मिली है। इसके बारे में रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि यह युवक नारनौल में पहले हुई जांच में निगेटिव आया था। बाद में रोहतक उपचार कराने गया तो कोरोना पॉजिटिव मिला है। दौगड़ा अहीर के संक्रमित की जयपुर में मौत होने की सूचना है। इसकी पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है।
डॉ. अशोक कुमार,सीएमओ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed