{"_id":"698629585dd3a0f62e0ea522","slug":"three-buses-have-been-sent-for-the-state-level-animal-fair-they-will-operate-until-the-8th-narnol-news-c-196-1-nnl1005-135762-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय पशु मेले के लिए तीन बस भेजी, 8 तक होगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय पशु मेले के लिए तीन बस भेजी, 8 तक होगी संचालित
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09नारनौल डिपो पर खड़ी बस। संवाद
नारनौल। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी मेले में नारनौल डिपो से तीन बसों को भेजा गया है। यह बसें विभिन्न गांवों से लोगों को लेकर अल सुबह रवाना हुई। वहीं 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को प्रथम दिन गांव रायमलिकपुर, दौंगड़ा व नांगल सिरोही से बस रवाना की गई। वहीं 7 फरवरी को गांव राता, बाघोत व सतनाली से और 8 फरवरी को दौचाना, भोजावास व आकोदा से बस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. चन्द्रभान सोनी ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 50 हजार और अलग-अलग किस्म के लगभग 1500 पशु भाग लेगें। पशुपालकों को प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल के विभिन्न श्रेणी के पशुओं को देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इससे उत्तम नस्ल के उत्तम पशु पालने की प्रेरणा लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त मेले में पशुपालन, बागवानी, कृषि व मछली पालन से संबंधित आधुनिक तकनीक, उत्पादों व यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जाने वाली कुल 53 श्रेणी के पशुओं को शामिल किया गया है। जिसमें 7 कैटेगरी की भैंस, 23 कैटेगरी की गाय और सांड, 7 कैटेगरी के घोड़े और गधे, 2 कैटेगरी के ऊंट, 8 कैटेगरी की भेड़ व 6 कैटेगरी की बकरी व सुअर शामिल है।
वर्जन :
आसपास के गांवों के लोग भी बस में सफर कर पशु मेले में जा रहे हैं। 6 से 8 फरवरी तक प्रतिदिन तीन बस संचालित की जाएगी।-सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो