फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three aspirational toilets are being constructed in the city at a cost of Rs 65 lakh.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 65 लाख रुपये से तैयार किए जा रहे तीन एस्पिरेशनल टॉयलेट

Thu, 19 Feb 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three aspirational toilets are being constructed in the city at a cost of Rs 65 lakh.
फोटो नंबर-15नारनौल में पुलिस लाईन के सामने तैयार किया जा रहा एस्पिरेशनल टॉयलेट। संवाद
नारनौल। शहर के बाजार में लंबे समय से चली आ रही सार्वजनिक शौचालयों की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद ने एक कदम उठाया है। इस कड़ी में 65 लाख रुपये की लागत से तीन आधुनिक सुविधा युक्त एस्पिरेशनल टॉयलेट का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष पार्क के अंदर बन रहे एस्पिरेशनल टॉयलेट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा कई दिनों से बाजार में जगह निश्चित नहीं होने के कारण निर्माण
विज्ञापन

में परेशानी आ रही थी। अब पुल बाजार का शौचालय पुरानी कचहरी के पास बनाया जा रहा जिससे बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं तीसरा शौचालय पुलिस लाईन के सामने बनाया जा रहा है। इन सभी शौचालयोंं का निर्माण कार्य इन दिनों गति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य सार्वजनिक टॉयलेट से होंगी अधिक सुविधाएं
एस्पिरेशनल टॉयलेट में सामान्य सार्वजनिक टॉयलेट से अधिक सुविधाएं होंगी। इसमें
सेंसर-आधारित ऑटोमैटिक फ्लशिंग, हाथ सुखाने की मशीन, वेंडिंग मशीन और यहां तक कि इनमें वॉइस असिस्टेंट भी होंगे। वहीं महिला, पुरुष और दिव्यांगों (दिव्यांग-अनुकूल सीट और रैंप) के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। इन शौचालयों में दाग-मुक्त दीवारें और फर्श होंगे जो उन्हें साफ और स्वच्छ रखने में मदद करेंगे। एस्पिरेशनल टॉयलेट 6 से अधिक शौचालय शीट व यूरिनल शीट होगी। इस प्रकार एस्पिरेशनल टॉयलेट एक उच्च स्तर की स्वच्छता और सुविधाओं के साथ सार्वजनिक टॉयलेट होगा जो लोगों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।
पुराने शौचालयों की सुधरेगी हालत, रखे जाएगें केयर टेकर
नगर परिषद शहर में बने पुराने शौचालयों को भी ठीक करा कर उन पर केयर टेकर रखने की योजना बनाई जा रही है। शहर में करीब 10 पुराने शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल हो गए है। अभी करीब छह माह पहले ही इन शौचालयों को 15 लाख रुपये की लागत से ठीक कराया था परन्तु देखरेख नहीं होने के कारण ये अब फिर से बदहाल हो गए हैं। इसे देखते हुए नगर परिषद अब इन शौचालयों को फिर से ठीक करवा कर न केवल इन पर केयर टेकर रखेगी। इसके अलावा इनकी सफाई व्यवस्था के लिए मुख्य गेट लगाकर इनको समय पर खोलने व बंद का कार्य भी किया जाएगा जिससे ये लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।

वर्जन:
शहर में अब जल्द ही शौचालयों की व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए करीब 65 लाख की लागत से तीन एस्पिरेशनल टॉयलेट का निर्माण कार्य जोरों पर है। इसके अलावा पुराने शौचालयों की स्थिति को ठीक करवा कर उनमें भी केयर टेकर रखने का कार्य किया जाएगा। -सत्येंद्र सिंह। सफाई निरीक्षक नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed