फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three arrested for stealing Mata idol from Mahasar temple and going to sell it in Rewari

Mahendragarh-Narnaul News: महासर मंदिर से माता की मूर्ति चोरी कर रेवाड़ी बेचने जा रहे तीन काबू

Wed, 13 Nov 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing Mata idol from Mahasar temple and going to sell it in Rewari
फोटो नंबर-18पुलिस द्वारा पकड़े गए मूर्ति चोरी के आरोपी। स्रोत- सोशल मीडिया
नारनौल। क्षेत्र के गढ़ी महासर माता मंदिर से चांदी की मूर्ति, छत्र के साथ दानपात्र में से नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी रेवाड़ी से पकड़े गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गांव बेरी हाल धौड़ चौक झज्जर निवासी अंकित उर्फ विकास, राजस्थान के जिला अलवर के गांव ढाणी खुन्दरोठ निवासी अंकित उर्फ अनु व अजय उर्फ अज्जू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी हुई माता की मूर्ति को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी की अपराध शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक गांव गढ़ी महासर मंदिर से चांदी की मूर्ति चोरी करने के बाद उसे रेवाड़ी बेचने के लिए आ रहे हैं। तीनों युवक अभी बावल रोड नया बाईपास के नजदीक खड़े हुए हैं। सूचना पर तुरंत टीम तैयार की और बताए हुए स्थान पर पहुंचकर आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर कब्जे से एक चांदी की मूर्ति बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उपरोक्त मूर्ति उन्होंने गांव गढ़ी महासर मंदिर से चोरी की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 नवंबर की रात माता की चांदी की मूर्ति ढाई किलो व चांदी का छत्र (डेढ़ से दो किलो) चोरी हो गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो 3 लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे, जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडवों ने महासर माता के किए थे दर्शन
गढ़ी महासर मंदिर से चोरी की गई चांदी की मूर्ति करीब 10 साल पहले किसी श्रद्धालु ने रखवाई थी। वहीं मंदिर में सैकड़ों वर्ष पहले बनाया गया था, जहां लगातार श्रद्धालुओं आते रहते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, पांडवों ने सबसे पहले वैष्णो देवी व महेश्वरी पीठ का दर्शन किया था। इसके बाद पांडवों ने महासर माता के दर्शन किए थे। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी पर माता पिंडी के विशेष दर्शन होने पर सप्तमी पर भव्य मेला भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed