Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused, including a history-sheeter, arrested for carrying out a deadly attack

Mahendragarh-Narnaul News: जानलेवा हमला करने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी काबू

Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three accused, including a history-sheeter, arrested for carrying out a deadly attack
फोटो संख्या:87- आपसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर चोटें मारने के मामले में तीन आरोपी सदर थाना  - फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
महेंद्रगढ़। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में हिस्ट्री शीटर राहुल निवासी खातोद, दीपक निवासी खातोद और सोमदत्त निवासी खातोदड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लोहे के पाइप बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अनमें से आरोपी राहुल हिस्ट्री शीटर है जिसके खिलाफ आपराधिक वारदातों के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी दीपक के खिलाफ पांच और आरोपी सोमदत्त के खिलाफ तीन मामले आपराधिक वारदातों के दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बिजेंद्र निवासी खातोद ने दी शिकायत में बताया कि वह जमीदारे का काम करता है। 10 नवंबर को समय दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर के पास पंचायत घर में ताश खेल रहा था, तभी अचानक राहुल व दीपक, सोमदत्त व दो-तीन अन्य अपने हाथों में लोहे की रॉड, सरिया, लाठी लेकर आए। इसके बाद सभी ने उसपर हमला कर दिया। आरोपियों में हाथों व पैरों को तोड दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाकर उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इलाज के लिए दाखिल कराया, अधिक व गम्भीर चोटें होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed