फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused in the robbery case of Rs 2.40 lakh arrested

2.40 लाख रुपये की लूट के मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three accused in the robbery case of Rs 2.40 lakh arrested
कनीना पुलिस की गिरफ्त में कैमरामैन से लूट के आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
गांव बवाना से तलवाना के मध्य फोटोग्राफर से हुई 2.40 लाख रुपये रुपये एवं सोने की अंगूठी व चेन लूट मामले में पुलिस ने रविवार देर शाम को तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गांव धनौंदा के हाईवे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ पाटा निवासी गांव खेड़ी, मनोज उर्फ माया खेड़ी और अक्षय कुमार उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी आशीष निवासी खेड़ी को वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ और थाना कनीना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कनीना थाना प्रबंधक निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर को करीब दो बजे जब गांव बवाना निवासी दिनेश सेहलंग पीएनबी शाखा से 2.40 लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था तो रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उससे नकदी व अन्य सामान लूट लिया था।
विज्ञापन

अन्य आपराधिक घटनाओं में भी हैं शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल एक युवक ने फोन पर सूचना दी और तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले भी कनीना क्षेत्र में चार अन्य लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें मारपीट कर लूट और बैंक में तोड़फोड़ कर लूट के प्रयास की वारदातें शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से पूछताछ कर वारदात में लूटे हुए सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed