फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused arrested for assault; vehicle and sticks used in the crime recovered.

Mahendragarh-Narnaul News: हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व डंडे बरामद

Sun, 03 May 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for assault; vehicle and sticks used in the crime recovered.
नांगल चौधरी। पुलिस ने रंजिश के चलते हमला करने के तीन आरोपियों नांगल कालिया निवासी अनूप, नांगल चौधरी निवासी राजबीर और नांगल कालिया निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए 3 डंडे और एक कैंपर गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कर्मवीर निवासी नांगल कालिया ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी विकास के साथ सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पीछे स्थित एक शराब के ठेके के पास मौजूद था। इसी दौरान कैंपर गाड़ी में आरोपी वहां पहुंचे और सीधे उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों ने आपसी और पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। साल 2025 में दर्ज हुए मारपीट के एक पुराने मामले का बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस की जांच जारी है और अन्य शामिल आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed