फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three 200 kV transformers to be installed in the city; uninterrupted power supply assured during the summer.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में लगेंगे 200 केवी के तीन ट्रांसफार्मर, गर्मी में निर्बाध मिलेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 15 Mar 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three 200 kV transformers to be installed in the city; uninterrupted power supply assured during the summer.
फोटो संख्या:65- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से गर्मियों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, शहर के 100 केवी ट्रांसफार्मर को बदलकर 200 केवी ट्रांसफार्मर में बदला जाएगा। इन ट्रांसफार्मरों के लगने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई अधिक स्थिर हो सकेगी। इसके साथ शहर की पुराने बिजली के तार बदलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से शहर के तीन विभिन्न स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए करीब 50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इन ट्रांसफार्मरों के लगने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई अधिक स्थिर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ रहा है जिसके कारण गर्मी के मौसम में फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है। उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब नए ट्रांसफार्मर लगने से इस समस्या में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है।
-------------
बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए लगाई कमेटी
बिजली व्यवस्था की निगरानी और सुधार के लिए निगम ने चार कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों की जिम्मेदारी शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की नियमित जांच करना है। एसडीओ, जेई की निगरानी में कमेटी कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 15 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया है जो रोजाना निरीक्षण कर संभावित समस्याओं को पहले ही पहचानने का प्रयास करेंगे। तीन कर्मचारी की नियुक्ति शिकायत केंद्र पर की गई है।
-----------------
इन स्थानों पर लगाए जाएंगें ट्रांसफार्मर
बिजली निगम की ओर से शहर में तीन जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं 150 से अधिक 100 केवी के ट्रांसफार्मरों को बदलकर 200 केवी के लगाए जांएगे। शहर के राठौड़ मोहल्ला, मोहल्ला चौक व तुलाराम कॉलोनी में नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई गई है। इनका एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। जल्द ही अनुमति मिलते ही ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं जोन एक से लेकर जोन छह तक ट्रांसफार्मर बदला जाएगा व पुराने बिजली के तारों को बदला जाएगा।

--------------
वर्जन:
निगम की ओर से नए ट्रांसफार्मर लगाना, ट्रांसफर बदलना व पुराने बिजली तार को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी भी बनाई है। 15 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा जाएगा। इन तैयारियों का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।-सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article