फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Those who seek votes by greed will be boycotted

पंचायत चुनाव: अनूठी पहल, नांगल पीपा में शुरू हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, लालच प्रलोभन देने वालों को नहीं देंगें वोट

Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Those who seek votes by greed will be boycotted
कनीना। गांव नांगल पीपा के ग्रामीणों द्वारा पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाई गई मेरा वोट मेरा भविष्य, मुहिम अब कारवां बन रही है। जिलेभर के तमाम सामाजिक संगठन एवं संस्थाएं आगे आने लगी हैं। इन्होेेंने संयुक्त रूप से 20 गांवो में मेरा वोट मेरा भविष्य मुहिम चलाई हुई है। इस मुहिम के तहत कहा गया कि प्रलोभन देने वाले, शराब एवं पैसे देकर वोट मांगने वाले उम्मीदवारों का बहिष्कार किया जाएगा। संगठनों द्वारा गांवों में पोस्टर, बैनर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान समन्वयक महेश कुमार ने बताया अभियान के प्रथम चरण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यह सोशल मीडिया और जमीनी स्तर दोनों जगह चलाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर समिति ने जिले के 10 गांवों का लक्ष्य लिया है। जहां जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से हर गांव के युवा कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास करेगी। नांगल पीपा के सुमित ने बताया कि उन्होंने प्रथम चरण के तहत अपने गांव में जगह-जगह बैनर्स लगाकर मतदाताओं का इस ओर ध्यान किया है। राज्य के पंचायत चुनावों में मूलत: शराब, पैसे का प्रलोभन व ठोला, परिवारवाद ज्यादा बड़ी समस्या है। जिसके चलते गलत आदमी पंच व सरपंच गांव के मुखिया बन जाते हैं। गांव का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। पंचायत ग्राम की सबसे प्रथम व अहम सरकार की कड़ी होती है जो हर एक ग्रामवासी नागरिक को सरकार से जोड़ती है। इसीलिए उनकी टीम घर-घर जाकर ये जागरूकता अभियान चलाएगी। ग्रामवासियों के साथ जन- संवाद किया जाएगा जिसके तहत हमारी पंचायत कैसी हो। लालच देकर वोट मांगने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रलोभनों जैसे हथियार प्रयोग करता है वह आगे चलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। अभियान समिति में युवा क्लब नांगल पीपा, युवा शक्ति संघ दौंगड़ा अहीर, बीबीएसडी ककराला, स्पोर्ट्स क्लब खासपुर, यूथ ग्रुप कोका संस्थाएं ग्रामीण स्तर पर सहभागी संगठन की भूमिका निभा रहें हैं। इस अवसर पर नांगल पीपा में सुमित, कृष्ण, तरुण, अजय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed