फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   This time the streets of cities and villages will smell with indigenous aromatic gulal.

इस बार स्वदेशी खुशबूदार गुलाल से महकेंगी शहर और गांवों की गलियां

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
This time the streets of cities and villages will smell with indigenous aromatic gulal.
बाजार में पिचकारी और रंगों से सजीं दुकाने। संवाद - फोटो : Narnol
दो साल तक कोरोना संक्रमण की वजह से होली का त्योहार फीका रहा, मगर इस बार जमकर अबीर-गुलाल उड़ेगी। होली को लेकर बाजार भी सज चुके हैं। दुकानें गुलाल, अबीर और रंगों के अलावा तरह-तरह की पिचकारियों से सज गई हैं। इस बार हल्के और खुशबूदार गुलाल की अधिक मांग है तो चीन का रंग, गुलाल और पिचकारी गायब है। पक्के रंगों और चीन का सामान भी रखने से दुकानदार बच रहे हैं। युवाओं और बच्चों में होली के त्योहार को लेकर खासा उत्साह है और वे बाजारों में पहुंचकर खरीदारी भी कर रहे हैं। इस बार बार में उपलब्ध स्वदेशी गुलाल जब उड़ेगी तो उससे खुशबू फैलेगी। इतना ही नहीं बाजारों में पटाखा गुलाल की मांग बहुत बढ़ चुकी है। एक पैकेट 200 रुपये का की है, जिसमें गुलाल के 100 पटाखे हैं।
विज्ञापन

दुुुकानदार कपूर पटेल, सोनू व अनिल ने बताया कि इस बार उपभोक्ता गुलाल और पिचकारियों की मांग ज्यादा कर रहे हैं। पक्के रंग भी कई वैरायटी में उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी मांग बहुत कम है। इस बार स्वदेशी खुशबूदार गुलाल की अधिक मांग है। बच्चों का अधिक रुझान भी स्वदेशी आधुनिक पिचकारियों की तरफ ज्यादा है। 80 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक का गुलाल कई वैरायटी में उपलब्ध है। वहीं 10 से लेकर 50 रुपये के पक्के रंगों के पैकेट भी उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी मांग बहुत कम है।
विज्ञापन

बाजार में उपलब्ध होली का सामान और कीमत
सामान कीमत
गुलाल 80 से 160 रुपये प्रति किलो
चेहरा 10 रुपये
गुब्बारे 10 से 100 रुपये प्रति पैकेट
स्प्रे 50 से 80 रुपये तक
पटाखे गुलाल 200 रुपये प्रति पैकेट
पिचकारी टैंक 250 रुपये
पिचकारी 80 से 100 रुपये तक
मुर्गा छाप गुलाल 30 रुपये
पक्का रंग 10 से 50 रुपये प्रति पैकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed